कानपुर, मार्च 23 -- श्याम नगर स्थित 37वीं वाहिनी पीएसी में सोमवार को शहीदी दिवस पर शहीदों को याद कर जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान सेनानायक बीबी चौरसिया ने अमर शहीदों के त्याग और बलिदान को याद किया। जिसके बाद बटालियन में संचालित पुलिस माडर्न स्कूल के बच्चों ने रैली में भागीदारी की। जिसमें शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की वेशभूषा धारण किए बच्चे इंकलाब जिंदाबाद, भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर शिविरपाल चंद्रेश्वर, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...