बरेली, जून 18 -- सिक्खों के पांचवे गुरु शहीदों के सिरताज श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत को समर्पित कीर्तन दरवार गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सतसंग सभा कोहड़ापीर में सजाया गया। कीर्तन शाम को श्री रहिरास साहिब के पाठ से आरंभ हुआ। हजूरी ग्रंथी मनोहर सिंह व सतवंत सिंह सवारा ने संगत को निहाल किया। अंत में ऑस्ट्रेलिया से आए गुरदेव सिंह ने रागों में कीर्तन कर संगत को मोह लिया। समाप्ति पर गुरु का लंगर अटूट बांटा गया। प्रबंधक कमेटी ने बताया की गुरुवार केा सुबह श्री आखण्ड पाठ साहिब की समाप्ति के साथ ही मुख्य दीवान की शुरुआत होंगी, जिसमें गुरदेव सिंह व ज्ञानी हरप्रीत सिंह कीर्तन से निहाल करेंगें। यह भी पढ़ें- शहीदी दिवस की पूर्व संध्या पर सजा कीर्तन दरवार कार्यक्रम में मुख्य सेवादार हरवंत पाल सिंह बेदी, सचिव त्रिलोचन सिंह, मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे। यह...