सीवान, अप्रैल 16 -- बिहार के सीवान में चर्चित बाहुबली रहे मोहम्मद शहाबुद्दीन के विधायक बेटे ओसामा शहाब पर एक और एफआईआर दर्ज हुई है। इस बार उन पर अवैध रूप से डॉक्टर दंपत्ति की जमीन कब्जाने की कोशिश का आरोप लगा है। ओसामा, सीवान जिले के रघुनाथपुर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक हैं। एफआईआर में विधायक ओसामा समेत अन्य कई लोगों को आरोपी बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के डॉक्टर दंपत्ति का कहना है कि उन्हें राजद विधायक के पक्ष में जमीन छोड़कर जाने की धमकी दी जा रही है। विधायक ओसामा शहाब के खिलाफ डॉक्टर विनय सिंह और उनकी पत्नी डॉक्टर सुधा सिंह ने बुधवार रात को थाने में शिकायत की। वे मूलरूप से बिहार के गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र स्थित कमनपुरा गांव के रहने वाले हैं। अभी वे यूपी के गोरखपुर के खोराबार सुआ बाजार स्थित न्यू यमन सहारा स्टेट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.