शहाबुद्दीन के बेटे RJD विधायक ओसामा शहाब की गिरफ्तारी पर रोक, हाईकोर्ट ने मांगी केस डायरी
विधि संवाददाता, मई 13 -- बिहार के सीवान के बाहुबली पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट से राहत मिली है। सीवान जिले के रघुनाथपुर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक ओसामा की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। उनके खिलाफ किसी तरह की दंडात्मक कार्रवाई फिलहाल नहीं हो पाएगी। अदालत ने केस डायरी भी मांगी है। जस्टिस अजीत कुमार की एकलपीठ ने विधायक की ओर से दायर अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए बुधवार को यह फैसला सुनाया। आरजेडी विधायक ओसामा शहाब की ओर से वकील नरेश दीक्षित ने हाईकोर्ट को बताया कि जिस जमीन को लेकर एफआईआर दर्ज की गई। उस पर सीवान कोर्ट में हकियत वाद चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि आवेदक की ओर से उस विवादित जमीन को खरीदा गया था। दूसरी ओर, सूचक ने भी उस जमीन को खरीदने की बात कही है। ऐसे में सिविल कोर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.