चंदौली, दिसम्बर 22 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा सहित पूरे क्षेत्र में इन दिनों भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। ठंड से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाती रही है। लेकिन इस वर्ष अब तक शहाबगंज में अलाव न जलाए जाने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। खासतौर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, विकास खंड मुख्यालय और अन्य प्रमुख स्थानों पर आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल होते हैं। ठंड के इस मौसम में सुबह और शाम के समय तापमान काफी नीचे चला जाता है। जिससे खुले में बैठे मरीज और उनके परिजन ठिठुरने को मजबूर हैं। अलाव की व्यवस्था...