हल्द्वानी, मार्च 23 -- लालकुआं। प्रगतिशील महिला एकता केंद्र एवं उसके कई अनुषांगी संगठनों ने भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की शहादत दिवस पर साम्राज्यवाद विरोधी सभा कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने शहीदों की संघर्ष की विकासयात्रा के बारे में विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बाबूबाल, मुकेश, महावीर, बसंत, सुभाष, काजल, रेखा, कमला, विमला, पुष्पा, बिंदु आदि कार्यकर्ता शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...