मधुबनी, अगस्त 23 -- मधुबनी, विधि संवाददाता । अमर शहीद रामफल मंडल के शहादत दिवस पर रविवार को शहर के स्टेशन रोड स्थित जदयू जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष श्रीनारायण भंडारी, विनोद मंडल, गुलाब साह, वार्ड पार्षद सुरेंद्र मंडल,गणेश मंडल, अविनाश कुमार सिंह, राजा चौधरी, सन्नी सिंह, भरत चौधरी, टिंकू कसेरा,त्रिलोचन झा, प्रदीप झा बसु, विक्रमशिला देवी, विनय कुशवाहा, नित्यानंद सिंह, फुलदेव यादव, महेश्वर चौधरी, मंटू पासवान, तौहीद आलम सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने शहीद रामफल मंडल को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री भंडारी ने कहा कि मातृभूमि की आजादी के लिए रामफल मंडल ने अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए अपना सर्वस्व देश के लिए न्योछावर कर दिया। यह भी पढ़ें- अमर शहीद रामफल मंडल की 83वीं पुण्यति...