जौनपुर, मार्च 20 -- सतहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सजई कला पंवारा में स्थित भगौती बाल उद्यान में 23 मार्च को शहीद दिवस और शहीद मेला का आयोजन किया जाएगा। साथ ही देश में गरीबी क्यों है? विषय पर चर्चा भी की जाएगी। जिसमें बच्चों की ओर से भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव को एक साथ दी गई फांसी पर विशेष नाटक का मंचन किया जाएगा। संदेश दिया जाएगा कि इन शहीदों का शरीर भले ही वतन के खातिर इस संसार में आज नहीं है किन्तु उनका यश कीर्ति रुपी विचारधारा आज भी मार्ग दर्शक के तौर पर प्रेरणास्रोत के रूप में बना हुआ है। ये मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी, दिल दिया है जान भी देंगे ये वतन तेरे लिए आदि देश भक्ति गीतों के माध्यम से शहीदों का देश के प्रति मर मिटने वाले अथाह प्रेम को बताया जाएगा। इसकी तैयारी बच्चों में शिक्षक आशुतोष श्रीवास्तव की ओर से तेजी से करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.