रामनगर, मार्च 23 -- रामनगर, संवाददाता। भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस पर सोमवार को संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले शहीद पार्क में युद्ध विरोधी आम सभा का आयोजन किया गया। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी की अध्यक्षता व सामाजिक कार्यकर्ता कैसर राणा के संचालन में हुई सभा में अमेरिका-इजराइल के ईरान पर थोपे गये युद्ध की कड़ी निंदा की गई। यहां इंकलाबी मजदूर केंद्र के महासचिव रोहित रुहेला, साइंस फॉर सोसाइटी के गिरीश चंद्र, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की तुलसी छिमवाल, समाजवादी लोक मंच के मुनीष कुमार, आइसा के सुमित कुमार, पछास के राज, लालमणि, संजय रिखाडी, जगमोहन रावत, मनमोहन अग्रवाल, राज्य आंदोलनकारी सुमित्रा बिष्ट, फैजल खान, पूर्व सभासद टीके खान, लालता प्रसाद श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.