आरा, जनवरी 30 -- जगह-जगह आयोजित किये गये कार्यक्रम आरा, निज प्रतिनिधि। शहर समेत जिले भर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया। सदर अस्पताल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। गांव गरीब चेतना मंच के संयोजक डॉ राजेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी की अध्यक्षता में शहादत दिवस सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सर्वप्रथम महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सिविल सर्जन डॉ शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि महात्मा गांधी भारत की आजादी में ऐतिहासिक और प्रासंगिक हैं। सामाजिक कार्यकर्ता सोनाली सिंह ने महात्मा गांधी के संघर्ष और नीतियों को गांव गांव तक पहुंचाने की अपील की। डॉ के एन सिन्हा ने उनकी प्रासंगिकता पर चर्चा क...