रांची, जून 9 -- रातू, प्रतिनिधि। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि मंगलवार को शहादत दिवस के रूप में श्रद्धा के साथ मनाई गई। रातू के बिरसा चौक और कमड़े स्थित आवासीय विद्यालय में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। मुंडा टोली बिरसा चौक पर जेएमएम के रांची जिला संयोजक धर्मेंद्र सिंह ने आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान झामुमो के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं पूर्व जिला परिषद सदस्य अमर उरांव ने कमड़े आवासीय विद्यालय परिसर में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। बिरसा चौक पर श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व मुखिया मनीष मुंडा, राजेश सिंह, इमरान खान, महेश महतो, बेलाल अंसारी समेत कई लोग शामिल थे। यह भी पढ़ें- बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर झामुमो ने किया नमन सभी ने धरती आबा के योगद...