मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट, नागरिक ट्रस्ट व नागरिक मोर्चा ने संयुक्त रूप से सोमवार को तीन महान बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। शहीद भगवान लाल पुस्तकालय सभागार आयोजित कार्यक्रम में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पूर्व जीरोमाइल स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पुस्तकालय सभागार में शहीद भगत सिंह एवं उनके साथियों के जीवन पर विचार गोष्ठी की गई। अध्यक्षता डॉ. रमेश कुमार केजरीवाल ने की एवं संचालन नागरिक मोर्चा के महासचिव मोहन प्रसाद सिन्हा ने किया। डॉ. केजरीवाल ने कहा कि देश इन तीनों के महान बलिदान को कभी भुला नहीं सकता। डॉ. भगवान लाल सहनी राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के आंदोलन मे इन क्रांतिवीरों ने फिरंगी स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.