प्रयागराज, अप्रैल 5 -- प्रयागराज। विकासशील हेला समाज समिति की ओर से शनिवार को शहीद सम्राट मातादीन हेला को उनके शहादत दिवस पर याद किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने मातादीन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। संयोजक रमेश हेला ने कहा कि मातादीन ने 1857 की क्रांति में मंगल पांडे के साथ् मिलकर अंग्रेजी हुकूमत के कई सिपाहियों को मौत के घाट उतार दिया था। मातादीनको बैरकपुर जेल में चार अप्रैल 1857 में फांसी दे दी गयी थी। महान क्रांतिकारी ने देश के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया। संचालन कर रहे विकास हेला ने कहा कि मातादीन देश के सच्चे सपूत थे। राजेश कुमार. सुमित कुमार. राजू हेला, राजा हेला और सुकखु हेला ने विचार व्यक्त किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...