मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- साहेबगंज। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की ओर सोमवार को शहादत दिवस पर शहीदे आजम भगत सिंह को याद किया गया। वक्ताओं ने भगत सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। समारोह में यादव लाल पटेल, शंभू प्रसाद यादव, माधो भगत, बैद्यनाथ सहनी, कौशल भगत, रामनरेश सिंह, विनय सिंह, मदन सहनी, चंदेश्वर दास, सुखारी दास, सुरेंद्र कुमार, अनिरुद्ध प्रसाद, लालबाबू सहनी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...