बक्सर, मार्च 20 -- बक्सर। भगत सिंह विचार मंच के तत्वाधान में 23 मार्च को सदर प्रखंड के दलसागर खेल मैदान में जनसभा कार्यक्रम का आयोजन होगा। दरअसल, 23 मार्च को महान स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की शहादत दिवस मनाई जाती है। इसी को लेकर भगत सिंह विचार मंच इस बार 95वें शहादत दिवस पर जनसभा की जाएंगी। जिसमें डॉ. अजीत कुशवाहा, पत्रकार सुनील कुमार सिंह व अध्यापिका चंद्रमा मुख्य वक्ता होंगे। इस दौरान शहीदों को याद कर उनसे प्रेरणा लेने के लिए जनसभा के माध्यम से महिला, पुरुष, नौजवान व बुजुर्गों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...