देवघर, जनवरी 17 -- देवघर। मोहनपुर प्रखंड के सिरसानुनथर गांव में शुक्रवार को कॉमरेड महेंद्र सिंह का शहादत दिवस मनाया गया। शुरुआत शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। पूर्व जिला सचिव एवं जिला कमिटी सदस्य कॉमरेड जयदेव सिंह ने शहीद महेंद्र सिंह के जीवन और उनके शहादत के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी 2005 को महेंद्र सिंह दुर्गा धावैया गांव में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उनके ऊपर गोलियों की बौछार कर दी। उनकी शहादत के बाद भी बगोदर की जनता ने हिम्मत नहीं हारी और उनके पुत्र कॉमरेड विनोद सिंह को विधानसभा में नॉमिनेशन कर सफलता दिलाई। प्रखण्ड सचिव कॉमरेड अशोक महतो ने भी महेंद्र सिंह के आदर्श और उनके दिखाए रास्ते पर चलने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्...