आदित्यपुर, अप्रैल 4 -- चांडिल। शहीद ए आजम भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु का शहादत दिवस पखवाड़ा पर शुक्रवार को रुचाप पंचायत भवन में ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन की ओर से प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के कक्षा 6 से 9वीं तक के छात्रों के बीच सामान्य अध्ययन, गायन व दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में अतिथि सोनी सेन गुप्ता ने कहा कि भगत सिंह के जीवन संघर्ष आज भी प्रेरणा का स्रोत है। अनंत कुमार महतो ने कहा कि भगत सिंह के विचारों को अपनाने की जरूरत है। कार्यक्रम में अनंत कुमार महतो, विशेश्वर महतो, युधिष्ठिर प्रमाणिक, प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.