गिरडीह, जनवरी 12 -- गावां, प्रतिनिधि। प्रखंड के सांख पंचायत के ग्राम बेंडरो में सोमवार को भाकपा माले व इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं के द्वारा शहीद कॉ. महेंद्र सिंह के शहादत दिवस की तैयारी को लेकर डोर टू डोर जनसंपर्क व धान संग्रह, आर्थिक सहयोग जैसे अभियान चलाया गया। आरवाईए प्रखंड अध्यक्ष अकलेश यादव ने कहा कि इस क्षेत्र के आम-आवाम, किसान, मजदूर व छात्र-नौजवान के द्वारा बढ़ चढ़ कर सहयोग मिल रहा है। 16 जनवरी को बगोदर में होनेवाले शहादत दिवस में सांख पंचायत से सैकड़ों लोग भाग लेंगे और इसे ऐतिहासिक बनाएंगे। मौके पर मनीष कुमार, राकेश कुमार, कुलदीप कुमार, श्रवण कुमार, सुबोध कुमार, अरुण कुमार, अनुज कुमार चंदन कुमार उपस्थित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...