मेरठ, मार्च 23 -- गांधी आश्रम में रविवार को शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए। जिन्हें डॉ. स्नेहवीर पुंडीर ने प्रस्तुत किया। इनमें मेरठ में केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना या चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा देने की मांग प्रमुख रही। साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एम्स, आईआईटी और हाईकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर भी समर्थन जताया। मौके पर स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण कुमार खन्ना, सर्वोदय मंडल उत्तरप्रदेश के अध्यक्ष रामधीरज, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष अरुण वशिष्ठ ,पूर्व मंत्री कुलदीप उज्जवल ,रोहित जाखड़, वरिष्ठ कांग्र...