शहादत दिवस की तैयारी को लेकर की बैठक
रांची, मई 19 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। शहीद लांसनायक राजकुमार महतो के शहादत दिवस समारोह की तैयारी को लेकर मंगलवार को मिलन चौक में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अर्जुन राम ने की, जबकि संचालन जगन्नाथ महतो ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी चार जून को शहीद लांसनायक राजकुमार महतो का शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। मौके पर कारीनाथ महतो, प्रकाश महतो, विशुन महतो, संदीप गाड़ी, गोवर्धन महतो, सूरज महतो, शक्लनाथ महतो, संतोष मुंडा, दीपक महतो, मनीष समेत समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.