मऊ, जून 18 -- मधुबन। थाने की साइबर टीम ने साइबर ठगी के एक पीड़ित के खाते में 66992.16 रुपये वापस कराने में सफलता पाई। राम नवल कुमार निवासी कुण्डा सरीफपुर थाना मधुबन जनपद मऊ ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फर्जी काल करके गूगल पे के माध्यम से 78700 रुपये फ्राड कर लिया गया था। शिकायत मिलने के बाद साइबर टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई की और पैसा खाते में वापस कराया। -----------------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...