खगडि़या, अप्रैल 28 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि नगर परिषद स्थित वार्ड संख्या 27 चंपानगर में पीसीसी निर्माण का कार्य किया गया। जिससे लोगों को आवागमन में अब सहूलियत हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार 20 लाख 24 हजार की लागत से करीब सात सौ फीट लम्बी सड़क ढलाई का कार्य सोमवार को किया गया। इधर ठेकेदार शिवेन्द्र सिंह ने बताया कि वार्ड 27 में मिट्टी भराई, ईट सोलिंग के बाद अब पीसीसी कार्य पूर्ण किया गया। बताया जाता है कि मनोज सिंह के घर से लेकर मणिकांता कुमारी के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण का कार्य किया गया है। इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...