बिहारशरीफ, अप्रैल 7 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। शहर को अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए विशेष टीम गठित की गयी है। शहर के विभिन्न वार्डों में अब भी बहुत से लोग अवैध तरीके से ओटा छज्जा व सीढ़ी निकाले हुए हैं। इससे आमजनों को काफी परेशानी हो रही है। साथ ही नाला सफाई व अन्य व्यवस्था में भी बाधा आ रही है। ऐसे लोग स्वयं से अतिक्रमण हटा लें। अन्यथा उनसे जुर्माना लिया जाएगा। नगर आयुक्त कुमार निशांत विवेक ने मंगलवार को बयान जारी कर अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत दी है। उन्होंने लोगों से अपने शहर बिहारशरीफ को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.