बस्ती, अप्रैल 13 -- बस्ती, निज संवादाता। शहर से सटे लौकिहवां गांव में क्षतिग्रस्त पोल पर लाइन दौड़ रही है। नया पोल लगाने के बाद भी तार को नए पोल पर शिफ्ट नहीं किया गया है। आसपास के लोगों का कहना है कि क्षतिग्रस्त पोल तेज हवा के कारण कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चार फरवरी को एक पेड़ काटने के दौरान बगल से गुजर रही लाइन पर सीधे एक डाल गिर गई, जिससे चार पोल व तार क्षतिग्रस्त हो गए। शिकायत के बाद विभाग ने टूटे पोल की जगह चार नए पोल खड़े कर दिए लेकिन पूरी तरह टूट चुके दो पोल की जगह नए पोल पर तो लाइन शिफ्ट किया, लेकिन जो दो पोल नीचे से क्षतिग्रस्त हैं, उन पर दौड़ रहे तार को शिफ्ट नहीं किया। लाइन को यह कहकर चालू करा दिया कि किसी और दिन आकर दो अन्य क्षतिग्रस्त पोल से भी लाइन को शिफ्ट करा दिया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.