शहर से लौटे युवक की तबीयत बिगड़ी, मौत
बदायूं, मई 20 -- शहर आए एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ न होने पर विसरा सुरक्षति कर जांच के लिए भेजा गया है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के गांव नौशेरा का है। यहां के रहने वाले देवेश साहू 45 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश साहू किसी काम से शहर आए थे। बताया गया कि रात करीब 11 बजे वह घर पहुंचे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालत खराब होने पर परिवार के लोग उन्हें तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। कुछ देर तक उपचार चलने के बाद उनकी हालत और बिगड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.