बुलंदशहर, मार्च 5 -- होली का त्यौहार जिले के व्यापारियों के लिए बड़ी खुशहाली लेकर आया है। जिले के बाजारों में पिछले एक सप्ताह से छाई रौनक ने व्यापार को पंख लगाए हैं। होली के इस सीजन में जिले के छोटे-बड़े बाजारों को मिलाकर कुल 300 करोड़ से अधिक का का कारोबार हुआ है। मिठाई, ड्राईफ्रूट्स, रंग, गुलाल और पिचकारी से लेकर उपहारों तक की जमकर बिक्री हुई, जिसने व्यापारियों की झोली भर दी। होली से तीन दिन पहले ही शहर के मुख्य बाजार काला आम, चौक बाजार, अंसारी रोड, डीएम रोड, दिल्ली रोड, रेलवे रोड व साठा सहित अन्य इलाकों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। लोगों ने त्यौहार को धूमधाम से मनाने के लिए जमकर खरीदारी की। सबसे ज्यादा उत्साह मिष्ठान भंडारों पर देखने को मिला, होली की पारंपरिक मिठाई गुजिया ने बाजार में जबरदस्त मिठास घोली। जिले में अकेले गुजिया और ड्र...