बस्ती, अप्रैल 17 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जनपद के 183 पेट्रोल पंपों में से अधिकांश ड्राई हो गए हैं। तेल पाने के लिए पंपों पर लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन बैरंग वापस लौट रहे हैं। शहर के अधिकांश पंप पर तेल नहीं है। मालवीय रोड स्थित एक पंप पर तेल होने की सूचना पर लंबी लाइन लगी। महादेवा क्षेत्र में एक दिन पहले से ही पेट्रोल पंप ड्राई होने से हड़कंप मचा रहा। क्षेत्र के दसकोलवा पेट्रोल पंप, सोनूपार स्थित पेट्रोल पंप, महादेवा, पाकरडाड़ और थरौली स्थित पंपों पर पेट्रोल खत्म हो गया। पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म हो जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- गालूडीह : पंपों पर पेट्रोल-डीजल नहीं, दर-दर भटक रहे चालक कहीं -कहीं पंपों पर संचालकों ने ईंधन समाप्त के बोर्ड लगा दिए हैं और बैरियर लगाकर वाहनों का प्रवेश भी रोक दिया है। अचानक पंपों प...