शहर से लेकर गांव तक हर नालों की हो टैपिंग: डीएम
प्रयागराज, अगस्त 25 -- डीएम मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को संगम सभागार में जिला पौधरोपण समिति, जिला गंगा सुरक्षा और जिला पर्यावरण समिति की बैठक गंगा और उसकी सहायक नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक नदी में गिरने वाले सभी नालों की पहचान कर उनकी टैपिंग कराने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में प्रदूषित अथवा अनुपचारित पानी गंगा और सहायक नदियों में नहीं जाना चाहिए। इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। डीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों में नदी से जुड़े नालों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने नालों की नियमित मॉनिटरिंग और समयबद्ध तरीके से टैपिंग का कार्य पूरा कराने को कहा। डीएम ने सभी रोपित पौधों की शत-प्रतिशत जियो टैगिंग एक सप्ताह के भीतर पूरी करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.