शहर से लेकर गांवों में जारी है कटौती, रोष
भदोही, मार्च 16 -- भदोही, संवाददाता। जिले में दिन में गर्मी का एहसास किया जा रहा है। इसके साथ ही बिजली कटौती भी बढ़ गई है। इस बीच, 10 बजे से लेकर चार बजे तक तीखी धूप लोगों को बेहाल करने का काम कर रही है। सोमवार को शहर एवं आसपास के गांवों में कटौती के साथ घंटों आपूर्ति को बाधित किया गया। बता दें कि प्रदेश सरकार की ओर से भदोही शहर एवं जिला मुख्यालय को कम से कम 22 घंटे एवं आसपास के गांवों को 18 घंटे रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति का आदेश दिया गया है। इसका अनुपालन ठंड के समय में तो किया गया, लेकिन गर्मी की शुरूआत के साथ ही बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को झटका देने का काम किया। इधर, एक सप्ताह से आपूर्ति पटरी से पूरी तरह से उतर गई है। गैस की किल्लत के बीच गांवों में शाम से ही कटौती शुरू कर दी जा रही है। रात में प्रतिदिन गांवों में नौ बजे से लेकर भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.