संतकबीरनगर, मई 3 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद शहर से अतिक्रमण नहीं हट सका। शहर के विकास को लेकर बनी प्रशासनिक अधिकारियों की सारी योजनाएं फेल हैं। हालात यह हैं कि प्रतिदिन जाम लगता है। इससे लोग परेशान होते हैं। खास तौर से दोपहर और शाम के समय विशेष रूप से जाम लगता है। शाम चार बजे के बाद से ही जाम लगने का जो सिलसिला शुरू होता है वह देर तक चलता रहता है। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन ने मास्टर प्लान तैयार किया था, लेकिन वह फेल हो गया। शहर से अतिक्रमण आज तक नहीं हट सका। वेंडिंग जोन में दुकानें भी स्थानांतरित नहीं हुई। आज भी रोड पर ही दुकानें सज रही हैं।
शहर का विकास खलीलाबाद शहर सबसे पुराने शहरों की श्रेणी में आता है। नोटीफाइड एरिया के दौर से ही यह शहर स्थापित है। 1978 के बाद से नगरपालिका का गठन हुआ,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.