बरेली, मार्च 4 -- बरेली। होली पर शहर से लेकर देहात तक चारों तरफ रंग बिखरते हुए नजर आए। सुबह से ही छोटे-छोटे बच्चों के साथ-साथ बड़े-बूढ़े भी रंग खेलने में जुट गए। बड़ी-बड़ी पिचकारियों के साथ-साथ बाल्टी- ड्रम में भी रंग भरकर होली मनाई गई। तमाम कॉलोनी में तो होली पर बड़ी पार्टी का आयोजन हुआ। इसमें फव्वारे लगाकर एक दूसरे को रंग में सराबोर किया गया। पार्टी के बाद एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर होली की बधाई दी गई। लगभग 12:30 बजे तक शहर में रंग चला। उसके बाद धीरे-धीरे रंग खेलने वालों की संख्या कम होती गई। शांतिपूर्ण होली के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...