गोपालगंज, जून 1 -- गोपालगंज।शहर के एक मोहल्ले से एसएस बालिक स्कूल में पढ़ने के लिए शनिवार को घर से निकली चार छात्राओं के लापता होने के मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। छात्राओं के परिजनों के बयान पर दो किशोरों पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

छात्राओं के लापता होने की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया है कि उनकी नाबालिग बेटियां अपने-अपने घर से शनिवार को एसएस बालिक में पढा़ई करने के लिए जाने की बात कह घर से शनिवार को निकली थी। देर शाम तक चारों छात्राएं वापस अपने घर नहीं लौटी तो परिजनों को उनको लेकर चिंता सताने लगी।

पुलिस की कार्रवाई परिवार के सदस्य अपने-अपने रिश्तेदारों समेत छात्राओं की सहेलियों यहां खोजबीन की। मगर उनका कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद उनलोगों ने नगर थाने की पुलिस को सूच...