प्रयागराज, जून 17 -- प्रयागराज, लाल रणविजय सिंह इस वर्ष प्रयागराज में भूजल स्तर की उत्साहजनक तस्वीर सामने आई है। शहर से लेकर गांव तक किए गए सर्वेक्षण में 150 से अधिक स्थानों पर भूजल स्तर में सुधार हुआ है। खास बात यह है कि कोरांव जैसे पथरीले इलाके के भूजल स्तर में भी वृद्धि हुई है, जहां गर्मी के दिनों में पेयजल का ऐसा संकट होता है कि टैंकर से आपूर्ति करनी पड़ती है।

भूजल स्तर के आंकड़े भूजल स्तर पता करने के लिए भूगर्भ जल विभाग की ओर से जिले में 174 स्थानों पर पीजोमीटर लगाए गए हैं। हर साल मानसून आने से पूर्व यानी मई में जलस्तर का आंकड़ा लिया जाता है। 2025 और इससे पूर्व के वर्षों में 174 में से ज्यादातर स्थानों पर भूजल स्तर में गिरावट दर्ज की जाती थी लेकिन इस बार के आंकड़े उत्साहजनक हैं। करीब 150 स्थानों पर वृद्धि हुई है। सर्वाधिक 11 मीटर से...