वाराणसी, अगस्त 14 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहर से देहात तक केसरियामय है। शहर को रंग-बिरंगे झालरों से सजाया गया है। रेलवे स्टेशनों, फ्लाईओवर और चौराहे तिरंगी रोशनी से दमक रहे हैं। वहीं शहर से देहात तक हाई अलर्ट है। पूर्व संध्या पर शुक्रवार को पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों की कड़ी निगरानी है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के आदेश पर तीनों जोन में शाम से रात तक जांच अभियान चलाया गया। होटलों, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं में पुलिस पहुंची। आगंतुक रजिस्टर चेक किया। संचालकों से कहा कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। यह भी पढ़ें- तिरंगी रोशनी से नहाए रेलवे स्टेशन ठहरने वाले व्यक्ति का पहचान पत्र जरूर रखें। किसी तरह की लापरवाही पर संचालकों पर भी कार्र...