शहर से गांव तक सड़कों की होगी कैमरे से निगरानी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- मुजफ्फरपुर। अजय कुमार पांडेय परिवहन विभाग जल्द ही अपना निगरानी तंत्र और मजबूत करते हुए ग्रामीण इलाके की सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों की भी निगहबानी करेगा। इसके लिए विभाग आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस कैमरों का जाल शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों तक फैलाने जा रहा है। ये कैमरे स्वचालित तकनीक के अलावा हाई रेजोल्यूशन के होंगे, ताकि फोटो अधिक स्पष्टता ली जा सके।
कैमरों की तकनीक इसके अलावा इन कैमरों में ऑटोमेटिक नंबर प्लेट पहचान सिस्टम की तकनीक भी लगी रहेगी। साथ ही वाहनों की आवाजाही और गति पर निगरानी के लिए इनमें रडार प्रणाली वाले इंटेलीजेंट ट्रैफिक सेंसर (आईटीएस) भी लगे रहेंगे। इन कैमरों को एकीकृत संचालन प्रबंध इलेक्ट्रॉनिक इन्फोर्समेंट सिस्टम से जोड़ा जाएगा, ताकि परिवहन नियमों का पालन नहीं करनेवालों पर नजर रख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.