पटना, मार्च 22 -- भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने कहा है कि बिहार दिवस बिहारवासियों के लिए गौरव का दिन है। यह बिहार के गौरवशाली अतीत की याद दिलाता है। यह खुशी की बात है कि बिहार एक बार फिर अपने गौरवशाली अतीत की ओर लौट रहा है। रविवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि शहर से लेकर सुदूर गांवों तक विकास की रोशनी पहुंच चुकी है। सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में बिहार ने विकास का कीर्तिमान स्थापित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...