बस्ती, अप्रैल 23 -- बस्ती। शहर से लेकर गांव तक अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालन का कारोबार फैला हुआ है। प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से यह कारोबार दिन प्रतिदिन फल फूल रहा है। ऐसे केंद्रों पर न तो कोई प्रशिक्षित चिकित्सक रहता है और न ही वैध तरीके से रिपोर्ट दी जाती है। अप्रशिक्षित लोग रिपोर्ट तैयार करते हैं, जो मरीजों के लिए कभी-कभी जानलेवा साबित हो जाती है। जानकारों के अनुसार पचपेड़िया रोड स्थित एक नामी हॉस्पिटल में बिना पंजीकरण के ही दिसंबर 2025 से अल्ट्रासाउंड जांच की जा रही है। इस हॉस्पिटल ने पीसीपीएनडीटी के तहत आवेदन किया था, लेकिन आवेदन के कुछ दिन बाद ही चिकित्सक ने अपनी डिग्री वापस ले ली। यह भी पढ़ें- छापे में क्लीनिक सील, अल्ट्रासॉउन्ड मशीन जब्त पंजीकरण नहीं होने के बाद भी वहां पर जांच हो रही है। मरीजों को अस्पताल के पैड के बजाए सादे ...