मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- मुजफ्फरपुर, वसं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को मेंटेनेंस के नाम पर घंटों बिजली कटी रही। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एमआईटी फीडर से जुड़े दाउदपुर कोठी, श्रीराम नगर, महावीर चौक, पुलिस लाइन कॉलोनी और लक्ष्मी चौक के उपभोक्ता आपूर्ति ठप रहने से परेशान हुए। विभाग ने यहां सुबह 8 से 11 बजे तक शटडाउन लिया था, लेकिन आपूर्ति तय समय से एक घंटे की देरी से बहाल हुई। इस पर उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताई। कार्यपालक अभियंता विजय कुमार ने बताया कि मेंटेनेंस और पेड़ों की टहनियों की छंटाई में अनुमान से अधिक समय लगने के कारण देरी हुई। वहीं, सिटी पार्क पीएसएस से जुड़े कोर्ट फीडर में भी सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक बिजली गुल रही। इससे कलेक्ट्रेट, न्यायालय परिसर, न्यायिक मजिस्ट्रेट कॉलोनी, कर्बला और डीजे आ...