रामगढ़, मई 14 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ जिले में डीजल और पेट्रोल की भारी किल्लत ने आम लोगों से लेकर परिवहन व्यवसाय तक को संकट में डाल दिया है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक अधिकांश पेट्रोल पंप हर दिन में ड्राई हो जा रहे हैं। खुले पेट्रोल पंपों पर सुबह से देर रात तक लंबी कतारें लग रही हैं। कई जगहों पर ग्राहकों और पंप कर्मियों के बीच नोकझोंक की स्थिति भी बन रही है। जिले में लगभग 45 से अधिक पेट्रोल पंप संचालित हैं, लेकिन नियमित आपूर्ति नहीं होने के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- हजारीबाग में शहर से गांव तक तेल संकट- एक तिहाई तक सिमटी तेल की आपूर्ति एक पेट्रोल पंप संचालक मैं तुलनात्मक विश्लेषण करते हुए बताया कि पहले जहां प्रतिदिन 20 हजार लीटर तक डीजल की खपत और आपूर्ति होती थी। वहीं अब कंपनियों की ओर से केवल 7 से 8 हज...