शहर से अगवा प्रॉपर्टी डीलर बेगूसराय में मिला
मुजफ्फरपुर, जुलाई 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के जर्दा फैक्ट्री गली से अपहृत प्रॉपर्टी डीलर मो. शब्बीर अंसारी को पुलिस ने बेगूसराय से बरामद कर लिया। पुलिस ने कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद रविवार को उसे परिजनों के हवाले कर दिया। सिकंदरपुर थानेदार राकेश मोहन ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के योगियामठ निवासी नासरीन परवीन ने बीते 21 जुलाई को मिठनपुरा के चकबासु निवासी अपने पति मो. शब्बीर के अपहरण का केस दर्ज कराया था। बताया था कि 20 जुलाई की रात करीब 12:30 बजे उसके पति उसे मायके छोड़कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान जर्दा फैक्ट्री वाली गली में अज्ञात अपराधियों ने उनका अपहरण कर लिया और किसी गुप्त स्थान पर बंधक बनाकर रखा है। थानेदार ने बताया कि पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रॉपर्टी को दो दिन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.