आरा, मार्च 15 -- आरा के अलावा पीरो और जगदीशपुर में भी निकलती है भव्य शोभा यात्रा आरा, निज प्रतिनिधि । शहर समेत पूरे भोजपुर जिले में रामनवमी शोभायात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विभिन्न वार्डों और मुहल्लों की समितियां झांकियों की तैयारी में जुट गई हैं। आरा शहर के अलावा पीरो और जगदीशपुर में भी हर वर्ष रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान से जुड़ी आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनती हैं। विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों की ओर से भी शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। इस बार आयोजकों का कहना है कि रामनवमी की शोभायात्रा पहले से अधिक भव्य और ऐतिहासिक होगी। झांकियों को विशेष रूप से सजाने के सा...