भदोही, अप्रैल 8 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में इन दिनों मौसम का मिजाज कुछ ठीक नहीं चल रहा। मंगलवार की रात करीब 50 हजार किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी आई। इसके कारण टीनशेड, महड़ा जहां उड़े गए। वहीं, दर्जनों स्थानों पर पेड़ गिर पड़े। इसके कारण भदोही, ज्ञानपुर समेत आधे से ज्यादा जिले की बिजली आपूर्ति मंगलवार की रात गायब रही। कुछ स्थानों पर बुधवार को आपूर्ति को बहाल करा दिया गया। बता दें कि प्रदेश सरकार द्वारा बिजली के खंभों एवं तारों को दुरुस्त करने के लिए हर साल लाखों रुपये दिए जाते हैं। लेकिन विभाग द्वारा आज भी बाबा आदम के जमाने की व्यवस्था कायम की गई है। मंगलवार की रात करीब नौ बजे तेज आंधी के कारण भदोही शहर, ज्ञानपुर नगर पंचायत एवं शहर से सटे मोढ़, फत्तूपुर फीडर के दर्जनों गांवों की बत्ती साढ़े आठ बजे बंद हो गई थी। उसके बाद तार...