वाराणसी, अगस्त 12 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत, सक्रिय और जमीनी स्तर तक प्रभावी बनाने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और संगठन सृजन अभियान के प्रभारी समन्वयक बीएम संदीप मंगलवार को काशी पहुंचे। मैदागिन स्थित पराड़कर भवन में प्रेसवार्ता में उन्होंने संगठन सृजन अभियान की रूपरेखा साझा की। संदीप ने कहा कि संगठन सृजन केवल पदों के गठन की प्रक्रिया नहीं, बल्कि जमीनी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं, सभी संगठन और चुनावी अनुभव रखने वाले साथियों के विचार एवं अनुभव के आधार पर मजबूत संगठन बनाने का अभियान है। संगठन सृजन का कार्य महानगर, जिला, ब्लॉक, मंडल और वार्ड स्तर तक किया जाएगा। इसके लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ मंथन होगा। साथ ही फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों, पार्षद दल, वार्ड अ...