सासाराम, मार्च 2 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। शहर से लेकर गांव के प्रमुख बाजारों में होली की रंगत दिखने लगी है। रंगोत्सव में चंद घंटे शेष रह गए हैं। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, पूर्णिमा तिथि इस बार दो मार्च की शाम 5:56 बजे शुरू होगी और तीन मार्च की शाम 5:08 बजे समाप्त होगी। तीन मार्च को चंद्रग्रहण भी रहेगा। शास्त्रों में विधान है कि जिस दिन प्रदोष काल में पूर्णिमा तिथि लगती है, तब ही होलिका दहन किया जाता है। वहीं होली को लेकर रंग-गुलाल, मास्क, टोपी और पिचकारियों की दुकानें सजी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...