रामपुर, दिसम्बर 16 -- शहर विधायक आकाश सक्सेना ने मंगलवार को ग्राम भंडपुरा में बने आंबेडकर पार्क के जीर्णांद्वार के बाद जनता को समर्पित किया। उन्होंने ग्राम नौगवां में विधायक निधि से बनी सड़क का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को अब अतिरिक्त समय मिला है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस अवसर का सही उपयोग करें और यह सुनिश्चित करें कि उनका नाम सही तरीके से वोटर लिस्ट में दर्ज हो। किसी भी पात्र मतदाता का नाम गलती से न कटे। वहीं, अयोग्य या फर्जी नामों को वोटर सूची से हटवाने में भी सहयोग करें। उन्होंने कहा कि शुद्ध और निष्पक्ष मतदाता सूची ही मजबूत लोकतंत्र की नींव होती है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के नाम पर विकसित यह पार्क केवल एक सौंदर्यीकरण परियोजना नह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.