बरेली, अप्रैल 11 -- एसआईआर के बाद मतदाता के लिहाज से अब शहर सबसे बड़ी विधानसभा सीट नहीं रह गई है। जिले में अब सबसे अधिक मतदाता बिथरी विधानसभा में हैं। उसके बाद भोजीपुरा विधानसभा का नंबर आता है। मतदाता पुनरीक्षण के ताज़ा आंकड़ों ने चौंकाने वाला उलटफेर किया है। अब तक सबसे अधिक मतदाताओं वाली सीट माने जाने वाली बरेली शहर विधानसभा को पछाड़कर बिथरी चैनपुर जिले की सबसे बड़ी विधानसभा बनकर उभरी है। बरेली शहर विधानसभा में मतदाता सूची के शुद्धिकरण के बाद सक्रिय मतदाताओं की संख्या 3,51,057 रह गई है। इसके उलट, बिथरी चैनपुर में 3,70,974 सत्यापित मतदाता हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.