नोएडा, मई 4 -- नोएडा, विक्रम शर्मा। प्राधिकरण पहले चरण में 81 ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए जल्द टेंडर जारी करेगा। दूसरे चरण में बाकी जगह स्टेशन बनाए जाएंगे। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि ईवी चार्जिंग स्टेशन सड़कों के किनारे लगाए जाएंगे। इसके लिए सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है और जल्द ही ओपन टेंडर जारी किया जाएगा। इस परियोजना के लिए एक ही कंपनी को चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने और संचालन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इससे कार्य में एकरूपता और बेहतर निगरानी सुनिश्चित करने की योजना है।कुछ साल पहले नोएडा प्राधिकरण ने एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड के साथ मिलकर 54 स्थानों पर 162 चार्जिंग प्वाइंट स्थापित किए थे। हालांकि, इनमें से केवल 69 ही चालू हो पाए और वर्तमान में अधिकांश चार्जिंग स्टेशन संचालित नहीं हैं। इस वजह से प्राधिकरण ने इस बा...