मधुबनी, अप्रैल 9 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी। शहर में शौचालय व यूरिनल की समस्याओं को शीघ्र ही दूर किया जायेगा। इसकी पहल नगर निगम प्रशासन ने शुरू कर दी है। इसके तहत लगभग 67 लाख की लागत से इससे जुड़ी 17 योजनाओं को पूर्ण किया जायेगा। इसके लिए तीन माह का समय निर्धारित किया गया है। इसतरह, जुलाई तक यह समस्या शहर में दूर हो जायेगी। निगम प्रशासन ने इसके लिए तैयार डीपीआर की स्वीकृति प्रदान करते हुए निविदा की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसतरह, नगर निगम ने शहरी स्वच्छता को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। इसके तहत कुल 17 योजनाओं के लिए ई-टेंडर जारी कर दिया है।प्री-बिड हुई बैठक में कई निणर्यइसके लिए गुरुवार को पूर्व निर्धारित समय के अनुसार, प्री-बिड मीटिंग आयोजित की गयी। बताया गया कि ऑनलाइन निविदा अपलोड करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल निर्धारित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.