कानपुर, फरवरी 11 -- बिठूर के राजा नर्सिंग होम में नवजात की जल कर मौत के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग आखिरकार जाग ही गया। मंगलवार को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने पंजीकृत 480 अस्पतालों की सूची सार्वजनिक की है। जिले में दोगुने अवैध अस्पताल-नर्सिंग होम एक-एक दो-दो कमरों में संचालित हो रहे हैं। ये खुलेआम मौत बांट रहे है। अवैध चल रहे अस्पतालों के खिलाफ बुधवार से शहर में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। जारी की गई लिस्ट में जिले में 50 बेड से ज्यादा के 57 ए ग्रेड अस्पताल हैं जबकि 423 अस्पताल भी जारी लाइसेंस पर संचालित हो रहे हैं। इसके इतर शहर के बाहरी इलाकों में धड़ल्ले से घरों में नर्सिंग होम खुल गए हैं। एक-एक गली में कई-कई अस्पताल बने हैं। उनमें गंभीर रोगों का इलाज किए जाने का दावा करके शहरवासियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.