बरेली, मई 27 -- ईद-उल-अजहा (बकरीद) के त्योहार पर नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। गुरुवार तड़के से ही नगर निगम प्रशासन ने शहर में साफ-सफाई, फॉगिंग और अपशिष्ट निस्तारण को लेकर निर्देश जारी किए हैं। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि त्योहार के दौरान पूरे शहर में सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए सफाई निरीक्षक, सफाई कर्मचारियों की विशेष तैनाती की गई है। इसके साथ ही कुर्बानी के बाद बचने वाले अपशिष्ट को तुरंत हटाने के लिए वाहनों की संख्या में भी भारी बढ़ोतरी की गई है। पशुओं की कुर्बानी स्थलों से अपशिष्ट उठाने के लिए विशेष रूप से 45 वाहनों को तैनात किया है। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर सुबह चार बजे से ही आज होगी जलापूर्ति इन वाहनों को शहर के विभिन्न जोनों में आवश्यकता के अनुसार विभाजित किया गया है, जि...